कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है। शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

इधर, कोरबा जिले में हसदेव नदी के तेज बहाव में 15 वर्षीय किशोर बह गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल में हुआ। बताया जा रहा है कि किशोर एनीकट में नहाने गया था। इसी दौरान पानी का बहाव अचानक तेज होने से वह उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन पर बैठकर कलेक्टर अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों की बात, आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला भवन को मिली तत्काल स्वीकृति
जमीन पर बैठकर कलेक्टर अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों की बात, आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला भवन को मिली तत्काल स्वीकृति
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रशासन और आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनीकट पर मौजूद लोगों ने किशोर को पानी में बहते देखा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ने से ऐसे स्थानों पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी, नाले और एनीकट जैसे जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : मुख्यमंत्री
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : मुख्यमंत्री
रायपुर 5 सितंबर 2026/ नक्सलवाद की चुनौती से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ अब विकास, सुशासन, निवेश और नवाचार के नए दौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.