बिलासपुर। मानसूनी सिस्टम के एक बार फिर सक्रिय होने से न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार सुबह से देर रात तक शहर में रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को दिनभर धूप-छांव का दौर बना रहा और बीच-बीच में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई।

बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। हालांकि देर शाम मौसम कुछ सुहाना होने पर लोग घरों से बाहर निकले और शहर के प्रमुख स्थानों पर चहल-पहल दिखाई दी। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी और कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28.6 डिग्री के साथ बिलासपुर रहा सबसे गर्म

रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद उमस और मौसम की बेरुखी के चलते अधिकांश लोग दिन के समय घरों में ही रहे। धूप-छांव और रुक-रुककर हुई बारिश के बीच बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ। शाम को मौसम में कुछ राहत मिलने के बाद शहर के बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है कम दबाव का क्षेत्र

रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल तथा उत्तर ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र 30 अगस्त को भी सक्रिय रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम और अधिक प्रभावी हो सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं।

मानसून द्रोणिका भी दे रही सिस्टम को मजबूती

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अमृतसर, नजीबाबाद, बरेली, गोरखपुर, औरंगाबाद और रांची से होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट तक बनी हुई है। इसके बाद यह दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवश्यक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.