बिलासपुर, 30 अगस्त 2026। यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव के लिए प्रदेशभर में ऑनलाइन वोटिंग रविवार से शुरू हो गई है। मतदान शुरू होने के साथ ही बिलासपुर की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। पिछले करीब एक पखवाड़े से विभिन्न गुटों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार कैंपेनिंग की जा रही है।

औपचारिक रूप से यह चुनाव यूथ कांग्रेस के शहर, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के चयन के लिए है, लेकिन पर्दे के पीछे बिछी राजनीतिक बिसात ने इसे दिग्गज नेताओं के वर्चस्व और सियासी पकड़ की परीक्षा भी बना दिया है। चुनाव के बहाने स्थानीय स्तर पर नए समीकरण उभरकर सामने आए हैं, वहीं कई नेताओं और समर्थकों की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं में बदलाव भी साफ दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम-अरुण साव
सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम-अरुण साव
रायपुर. 22 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोरबा जिला मुख्यालय में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूथ कांग्रेस के चुनाव ने बिलासपुर में स्थानीय नेताओं और उनके समर्थकों के बीच मानो नई राजनीतिक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। शहर और जिला कांग्रेस कमेटी में नए अध्यक्षों की ताजपोशी से पहले जो राजनीतिक समीकरण दिखाई दे रहे थे, वे अब काफी हद तक बदल गए हैं।

बताया जा रहा है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समर्थक खेमे की संगठन चुनाव में सक्रियता और अपने समर्थकों को विभिन्न पदों पर आगे बढ़ाने की कोशिशों के बाद स्थानीय राजनीति के समीकरण तेजी से बदले हैं। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ मजबूती से खड़े नजर आने वाले कुछ समर्थक भी अब अलग राजनीतिक ध्रुवों में दिखाई दे रहे हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव ने ऐसे चेहरों को भी सामने ला दिया है, जिनकी राजनीतिक निष्ठाएं परिस्थितियों और अवसरों के साथ बदलती नजर आ रही हैं।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला

ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए दो विधानसभा अध्यक्षों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बघेल खेमे की ओर से तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक चुनाव मैदान में हैं। पंचायत राजनीति का अनुभव रखने वाले और दो बार सरपंच रह चुके कौशिक को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव समेत कई नेताओं का समर्थन बताया जा रहा है। तखतपुर, कोटा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच उनका मजबूत नेटवर्क माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
नारायणपुर में घर बना अवैध हथियारों की फैक्ट्री, दो भाई गिरफ्तार
नारायणपुर में घर बना अवैध हथियारों की फैक्ट्री, दो भाई गिरफ्तार
नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के मामले में कार्रवाई करते हुए दो भाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं देवेंद्र यादव समर्थक खेमे ने बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव पर दांव लगाया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में युवाओं के बीच उनकी सक्रिय पकड़ बताई जा रही है। शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा का समर्थन भी अजय यादव को मिलने की चर्चा है।

प्रदेश महासचिव पद पर भी कई दावेदार

प्रदेश महासचिव पद के लिए भी मुकाबला रोचक हो गया है। युवराज तिवारी, अर्पित केशरवानी, लकी मिश्रा और प्रवीण सिंह प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। राजनीतिक समीकरणों के अनुसार युवराज तिवारी को बघेल समर्थक खेमे का उम्मीदवार माना जा रहा है, जबकि लकी मिश्रा देवेंद्र यादव समर्थक गुट से जुड़े बताए जा रहे हैं।

शहर जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर भी नजरें

शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए भी कई दावेदार मैदान में हैं। बघेल समर्थक खेमे की ओर से सुहैल खलिक प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं, जिन्हें पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का समर्थन मिलने की चर्चा है। इसके अलावा विकास सिंह, तरुण यादव समेत अन्य उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
डोल ग्यारस से संवत्सरी तक मांस-मटन पर रोक, जोन कमिश्नर करेंगे निगरानी
डोल ग्यारस से संवत्सरी तक मांस-मटन पर रोक, जोन कमिश्नर करेंगे निगरानी
रायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और पशुवध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल मिलाकर यूथ कांग्रेस का यह संगठन चुनाव केवल युवा नेताओं के पदों तक सीमित नहीं रह गया है। इसके जरिए कांग्रेस के विभिन्न गुटों की संगठनात्मक ताकत, समर्थकों पर पकड़ और भविष्य की राजनीतिक दिशा भी तय होने की संभावना है। ऑनलाइन मतदान के नतीजे यह भी साफ करेंगे कि बिलासपुर की कांग्रेस राजनीति में किस गुट का प्रभाव कितना मजबूत है और आने वाले समय में नए सियासी समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ते हैं।