रायपुर। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक शिक्षक से करीब 1.55 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग में पढ़ने वाले एक छात्र और उसके परिजनों ने शिक्षक को निवेश पर हर महीने 8 से 10 प्रतिशत तक लाभ देने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में कुछ समय तक लाभ देकर आरोपियों ने उनका विश्वास भी जीत लिया।

बाद में रकम वापस मांगने पर तरह-तरह के बहाने बनाए जाने लगे। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार समेत रायपुर स्थित घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
रायपुर,21 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल किताबों और कक्षाओं के पारंपरिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र के जरिए आरोपियों से हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, समता कॉलोनी निवासी पुष्कर जैन (38) पेशे से शिक्षक हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी पहचान कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र नेहल अग्रवाल, निवासी पत्थलगांव, से हुई थी। नेहल ने शिक्षक की मुलाकात अपने साथी ललित अग्रवाल उर्फ लक्की, विवेक अग्रवाल और अन्य परिजनों से कराई।

आरोपियों ने बताया कि वे सभी मिलकर क्रिप्टोकरेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं और इसमें 25 से 30 प्रतिशत प्रतिमाह तक मुनाफा कमाते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ निवेश करने वाले लोगों को भी हर महीने 8 से 10 प्रतिशत तक लाभ दिया जाता है।

पहले मुनाफा दिया, फिर बढ़ाया निवेश

आरोपियों की बातों पर भरोसा कर शिक्षक ने 22 अगस्त 2024 से अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करना शुरू किया। बताया गया है कि शुरुआत में आरोपियों ने कुछ समय तक शिक्षक को लाभ की रकम दी। इससे उन्हें कारोबार के वास्तविक और फायदे का सौदा होने का भरोसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद शिक्षक ने अपनी जमा पूंजी के साथ-साथ बैंक और अन्य स्रोतों से ऋण लेकर भी रकम निवेश कर दी।

रकम वापस मांगी तो देने लगे बहाने

कुछ समय बाद जब शिक्षक ने अपनी मूल रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। जनवरी 2025 में आरोपियों के रिश्तेदारों ने भरोसा दिलाया कि दो महीने के भीतर पूरी रकम लौटा दी जाएगी। इसके बावजूद रकम वापस नहीं की गई।

कभी आरोपियों ने मुंबई से पैसा लाने की बात कही तो कभी ट्रेडिंग आईडी ब्लॉक होने और उसमें पूरी रकम फंस जाने का बहाना बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोबारा निवेश के लिए भी बनाया दबाव

इसी दौरान आरोपी के चाचा नमित अग्रवाल उर्फ विक्की ने शिक्षक से संपर्क किया और दोबारा निवेश करने के लिए कहा। उसने कथित तौर पर व्यक्तिगत गारंटी देते हुए भरोसा दिलाया कि दोबारा पूंजी लगाने पर ट्रेडिंग शुरू होगी और सभी निवेशकों का पैसा वापस कर दिया जाएगा।

आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शिक्षक को विश्वास में लेकर लगातार रकम लगाने के लिए दबाव बनाया। इसी झांसे में शिक्षक ने 3 फरवरी को सीमा देवी अग्रवाल के बैंक खाते में 9.90 लाख रुपये जमा कर दिए।

5 फरवरी को घर में ताला लगाकर फरार

शिकायत के अनुसार, रकम जमा कराने के दो दिन बाद 5 फरवरी को सभी आरोपी मोबाइल फोन बंद कर रायपुर स्थित अपने घर से फरार हो गए। ललित अग्रवाल कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर सक्रिय है, लेकिन संदेशों का जवाब नहीं दे रहा है। वहीं नमित अग्रवाल भी फोन नहीं उठा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवश्यक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने नेहल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सीमा देवी अग्रवाल और नमित अग्रवाल उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ उनकी तलाश कर रही है।