बिलासपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने सकरी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों से विरोध स्वरूप आवेदन भी भरवाए गए। कांग्रेस नेताओं ने इस अभियान को सीधे जनता से जोड़ते हुए इसे व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान लागू ‘बिजली बिल हाफ योजना’ का लाभ लोगों को मिलता था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में स्मार्ट मीटर के चलते अत्यधिक और मनमाने बिजली बिल आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल से समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Pays Tribute to Chhattisgarh’s First Woman MP and Social Worker Minimata on Her Death Anniversary
Chief Minister Vishnu Deo Sai Pays Tribute to Chhattisgarh’s First Woman MP and Social Worker Minimata on Her Death Anniversary
Raipur, August 11, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to Chhattisgarh’s first woman Member of Parliament and renowned...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष ने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को लेकर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

सकरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित साहू ने आगामी रणनीति की जानकारी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से आवेदन भरवाएंगे। इसके साथ ही मंडल स्तर पर अभियान चलाकर नागरिकों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों और बढ़े हुए बिजली बिलों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

बैठक में राजू साहू, अमित भारते, संदीप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मथुरा सूर्यवंशी, नरोत्तम पटेल, रामकुमार पटेल, सुरेश टंडन, भीम कौशिक, राजेश नेताम, डिकेश डहरिया, आदर्श बंजारे, रूगन वस्त्रकार, संतोष महरा, संतोष सुनहरे, जगदीश यादव, मनोज श्रीवास, दिलीप यादव, संतोष कुमार डोडर, हेमंत श्रीवास, हेमंत भैया, लव नायक, पिताम्बर केवट, जयंत सूर्यवंशी, रमाकांत बघेल, प्रियेश साहू, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
यह भाजपा से जंग नहीं, अपनों के बीच मुकाबला है’, यूथ कांग्रेस दावेदारों को महेश दुबे की नसीहत
यह भाजपा से जंग नहीं, अपनों के बीच मुकाबला है’, यूथ कांग्रेस दावेदारों को महेश दुबे की नसीहत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.