नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग के गठन के बावजूद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन के लिए अभी एक साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। 10 अगस्त 2026 को वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के संसद में दिए बयान के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में ही हो चुका है।

आखिर वेतन आयोग की सिफारिशें कब आएंगी? केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कब से बढ़कर मिलने लगेगी? पेंशनर्स को कितना फायदा हो सकता है? कर्मचारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं? ऐसे ही 7 अहम सवालों के जवाब समझिए…

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ कभी मिट्टी की दीवारों वाला घर ही राजा राम पोर्ते और उनके परिवार की मजबूरी था।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल-1: 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा?

जवाब: केंद्र सरकार आमतौर पर करीब 10 साल के अंतराल पर नया वेतन आयोग गठित करती है। आयोग केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), पेंशन और अन्य भत्तों में बदलाव को लेकर सिफारिशें करता है।

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से प्रभावी हुई थीं। इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुआ। इससे पहले 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की गई थी।

आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यानी उसे मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट तैयार करने से पहले आयोग केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों से सुझाव और मांगें लेता है। इस बार आयोग ने 16 मार्च 2026 तक सुझाव मांगे थे।

रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार सिफारिशों की समीक्षा करती है और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया में भी समय लगता है। पिछले अनुभव को देखें तो यह प्रक्रिया करीब छह महीने तक चल सकती है।

7वें वेतन आयोग का उदाहरण लें तो 28 फरवरी 2014 को न्यायमूर्ति अशोक कुमार माथुर की अध्यक्षता में आयोग का गठन हुआ था। आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। करीब छह महीने बाद जून 2016 में सरकार ने इसे मंजूरी दी। हालांकि, इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से प्रभावी मानी गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान
सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण और समाधान के प्रति उनकी संतुष्टि सुशासन की महत्वपूर्ण कसौटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रक्रिया और मौजूदा समय-सीमा को देखते हुए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम तारीख सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी।

सवाल-2: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की क्या मांगें हैं?

जवाब: केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने वेतन और पेंशन में बड़े बदलाव की मांग रखी है। अप्रैल 2026 में कर्मचारी यूनियनों की ओर से आयोग को दिए गए प्रस्ताव में प्रमुख रूप से ये मांगें शामिल थीं.

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब अंधकार से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.