रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार को एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस स्थान पर दोनों नजर आए, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी स्थित है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टेशन परिसर और आसपास मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक एक-दूसरे के साथ इसी तरह नजर आया। आसपास मौजूद लोगों ने इस दौरान उनकी हरकतों पर चर्चा शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

RPF कार्यालय के सामने बना वीडियो

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कपल को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह देखकर किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला RPF तक भी पहुंचा।

जांच में यह बात सामने आई कि वीडियो में नजर आ रहा कपल कथित तौर पर नशे की हालत में था। हालांकि, मामले में RPF की ओर से कोई कार्रवाई की गई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जनजीवन की पहचान हरेली तिहार के अवसर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.