बिलासपुर. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड क्रमांक-2 स्थित स्वर्ण जयंती नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की छत पर कार्य के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
महाकाल की भस्म आरती: भांग-चंदन के दिव्य श्रृंगार में दिए दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महाकाल की भस्म आरती: भांग-चंदन के दिव्य श्रृंगार में दिए दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
5 अगस्त 2026/उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भगवान महाकाल की परंपरागत भस्म आरती श्रद्धा और विधि-विधान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे कस्तूरबा नगर निवासी अनुप सिंह के निर्माणाधीन मकान की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां काम कर रहे दो श्रमिक मकान के बेहद समीप से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस ने पाया कि एक श्रमिक का शव छत पर पड़ा था, जबकि दूसरा करंट लगने के बाद दीवार के सहारे बिजली लाइन के पास लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी
45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी
रायपुर। राजधानी रायपुर में नकली नोट उपलब्ध कराने के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू (45), पिता लखनलाल साहू तथा रवि बंजारे (40), निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा के रूप में हुई है। दोनों निर्माण कार्य के लिए मजदूरी करने पहुंचे थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सकरी बिजली ऑफिस बना ‘तबादला हब’, दो साल में बदले 8 सहायक अभियंता
सकरी बिजली ऑफिस बना ‘तबादला हब’, दो साल में बदले 8 सहायक अभियंता
बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत वितरण कंपनी के सकरी वितरण केंद्र में सहायक अभियंताओं (एई) की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईटेंशन लाइन के इतने करीब कैसे बना मकान?

 

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि निर्माणाधीन मकान हाईटेंशन बिजली लाइन के इतने करीब कैसे बनाया गया। पुलिस यह जांच कर रही है कि भवन निर्माण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक दूरी का पालन किया गया था या नहीं। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच का विषय है कि कहीं भवन का निर्माण निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाकर बिजली लाइन के सुरक्षा दायरे का उल्लंघन तो नहीं किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
थर्ड पार्टी बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल भी नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश
थर्ड पार्टी बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल भी नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश
नई दिल्ली। देश में बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

 

इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास काम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से ऐसे स्थानों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।