रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं तेज बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

सबसे दर्दनाक हादसा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के खड़गवां ब्लॉक के शिवपुर गांव में हुआ। यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर। जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह सूरजपुर जिले के नमदगीरी गांव में खेत में काम कर रहे किसान विनय देवांगन (35) पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लगातार बारिश के चलते गरियाबंद जिले के छिंदौला-आमामोरा मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खोलापारा नाले के ऊपर से तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार ने नाला पार करने की कोशिश की, लेकिन वह बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जलभराव के कारण आमामोरा, ओढ़, कुकरार और नगरार गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। वहीं सारंगढ़-बरमकेला क्षेत्र में उफनते लाट नाले में कार बह जाने से पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी दो दिनों से लापता हैं। प्रशासन और राहत दल दोनों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।