रायपुर, 09 जुलाई 2026/ प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 20.14 लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 41 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सिंडिकेट का कथित ‘खजांची’ विकास अग्रवाल दुबई से गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पित
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सिंडिकेट का कथित ‘खजांची’ विकास अग्रवाल दुबई से गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फरार चल रहे कारोबारी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए हैं। उन्होंने किसानों को उनकी मांग के अनुसार सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण करने को भी कहा हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 7.78 लाख मीट्रिक टन खाद और 3.62 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है। 09 जुलाई 2026 की स्थिति में प्रदेश में अब तक 248.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है।

 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ 2026 के लिए प्रदेश में 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध 4.56 लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर अब तक 3.62 लाख क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया गया है, जो मांग का 71 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर। जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इसी प्रकार प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध 13.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भंडारण किया गया है। उक्त भंडारण के विरूद्ध 7.78 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 57 प्रतिशत है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खाद-बीज वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज का भण्डारण कर सतत निगरानी करने को कहा गया है।