रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान अब कभी भी हो सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ लंबी बैठक कर नई टीम के नामों पर अंतिम मंथन किया है। माना जा रहा है कि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की जा सकती है।

 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिन राज्यों में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के नेताओं को संगठन में विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को भी राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के अनुसार, प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि दूसरे नेता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या राष्ट्रीय मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई कलेक्टर-SP बदल सकते हैं, वन विभाग में भी होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रही तबादला सूची
छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई कलेक्टर-SP बदल सकते हैं, वन विभाग में भी होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रही तबादला सूची
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार कई IAS, IPS,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

छत्तीसगढ़ को फिर मिल सकती है बड़ी भूमिका

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
छत्तीसगढ़ के DMF कृषि घोटाला मामले में ED की छापेमारी के पांच दिन बाद भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ की भागीदारी हमेशा महत्वपूर्ण रही है। पार्टी के गठन के बाद से प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी नई कार्यकारिणी में प्रदेश को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। साथ ही एक नेता को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी जैसी जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चा है।

 

चूंकि नितिन नवीन अभी तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रहे हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश के नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक क्षमता की अच्छी जानकारी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नेताओं को उनकी नई टीम में महत्वपूर्ण स्थान मिलने की संभावना और मजबूत मानी जा रही है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रदेश प्रभारी की भी घोषणा कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मानसून सत्र में सरकार की होगी कड़ी परीक्षा: 1033 सवालों से घेरेंगे विधायक, कानून व्यवस्था और किसान बनेंगे बड़े मुद्दे
मानसून सत्र में सरकार की होगी कड़ी परीक्षा: 1033 सवालों से घेरेंगे विधायक, कानून व्यवस्था और किसान बनेंगे बड़े मुद्दे
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार का सत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ का मजबूत रिकॉर्ड

 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ के नेताओं का प्रतिनिधित्व पहले भी प्रभावशाली रहा है। सरोज पांडेय और रामविचार नेताम राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं। करुणा शुक्ला राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुकी हैं। वर्तमान में सरोज पांडेय और लता उसेंडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जबकि धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नकटी विवाद पर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल: विधायक दल की बैठक का इंतजार, आवास ठुकराने पर अब तक नहीं बनी एक राय
नकटी विवाद पर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल: विधायक दल की बैठक का इंतजार, आवास ठुकराने पर अब तक नहीं बनी एक राय
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे ग्राम नकटी में ग्रामीणों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और प्रस्तावित विधायक आवास परियोजना को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इन नेताओं के नाम सबसे अधिक चर्चा में

 

नई राष्ट्रीय टीम को लेकर छत्तीसगढ़ से कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक गोमती साय, सुशांत सिंह और सौरभ सिंह प्रमुख बताए जा रहे हैं। पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के अनुसार, इनमें से एक या अधिक नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, उपाध्यक्ष या कार्यकारिणी सदस्य जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

 

हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता चरम पर है।