बिलासपुर। जिले में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने गुरुवार को पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण और पुनर्गठन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के प्रयास स्कूल के खाते से 1.12 करोड़ की साइबर ठगी, 100 से ज्यादा खातों में पहुंची रकम
बिलासपुर के प्रयास स्कूल के खाते से 1.12 करोड़ की साइबर ठगी, 100 से ज्यादा खातों में पहुंची रकम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित प्रयास पब्लिक स्कूल के बैंक खाते से 1.12 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नागरिकों को सूची में नाम से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकेगा।

निर्धारित अवधि में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ जिला भाजपा की बैठक में संगठनात्मक फैसलों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। बैठक के दौरान जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्धारित अवधि में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ प्रविष्टियों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारूप सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम और अन्य विवरण जांच लें तथा किसी तरह की त्रुटि होने पर निर्धारित समय-सीमा में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.