रायपुर, 24 जून 2026। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में लंबे समय से रिक्त पड़े कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3) के 145 पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। व्यापम के माध्यम से प्रस्तावित नियमित भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी के चलते अब इन पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया और पात्रता मानदंड तय कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मंत्रालय में सचिवालयीन कार्यों पर बढ़ते दबाव और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए अनुभवी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव विधि तथा सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक में सहमति बनी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जुलाई 2025 से नियमित भर्ती प्रक्रिया लंबित है। इसके कारण मंत्रालय के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से पदों की पूर्ति का रास्ता अपनाया गया है।
संविदा नियुक्ति के लिए ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता हो, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में दक्षता हो तथा ई-मेल, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट और अन्य ऑनलाइन कार्यों का अनुभव हो। साथ ही सेवानिवृत्ति से पूर्व अंतिम तीन वर्षों के गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) में “बहुत अच्छा” या उससे उच्च ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, केंद्र एवं राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों से नियमित सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 70 वर्ष से कम होना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.