भिलाई, 24 जून 2026 छत्तीसगढ़ के भिलाई में अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और निवेश के नाम पर एक महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को घरेलू समस्याओं से मुक्ति दिलाने, प्रेत बाधा दूर करने और पूजा-पाठ के जरिए सुख-समृद्धि लाने का झांसा देकर वर्षों तक अपने जाल में फंसाए रखा।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी संगीता कश्यप ने कोतवाली थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि जबलपुर निवासी पवन बधौलिया ने खुद को तंत्र-मंत्र और विशेष पूजा-पाठ का जानकार बताकर उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने कभी जिन्न और प्रेत बाधा का भय दिखाया तो कभी निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने गुप्त पूजा और अनुष्ठानों के नाम पर लगातार बड़ी रकम वसूली। इतना ही नहीं, उसने महिला को उनके पति के साथ किसी बड़े हादसे की आशंका बताकर भयभीत भी किया। बाद में महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे वह और अधिक मानसिक दबाव में आ गईं।
जब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तब आरोपी ने नया नाटक रचा। उसने अपने हाथ की नस काटने की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजकर भावनात्मक दबाव बनाया। इसके बाद खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार बताया और कानूनी मदद तथा अन्य खर्चों के नाम पर भी पैसे ऐंठ लिए।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, चमत्कार, निवेश पर असामान्य मुनाफे और अंधविश्वास से जुड़े झांसों से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.