रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम के बाद चयन सूची में दर्ज कुछ नामों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। सूची में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’ नाम के अभ्यर्थियों के प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर इन नामों को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कांग्रेस ने भी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इन नामों का उल्लेख किया और सरकार पर तंज कसा।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद बढ़ने के बाद CGPSC ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें सही नहीं हैं। आयोग के अनुसार चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय स्वयं दर्ज किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह उन्हीं विवरणों के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न की गई है।

आयोग ने कहा कि केवल नामों को आधार बनाकर भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। सभी अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया और पात्रता के अनुसार किया गया है।

CGPSC की सफाई के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि आयोग ने लोगों से भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.