कोरबा/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में छात्रावासों की छात्राओं ने अधीक्षिकाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कोरबा जिले में छात्राओं ने वार्डन को हटाने की मांग को लेकर कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में भी छात्राओं ने अधीक्षिका पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका शारदा नेताम उनसे जबरन हाथ-पैर की मालिश कराती हैं। छात्राओं का यह भी कहना है कि देर रात तक पूजा-पाठ और घंटियों की आवाज से उनकी पढ़ाई और आराम प्रभावित होता है। इसके अलावा छात्राओं ने छात्रावास में खराब और अधपका भोजन परोसे जाने की शिकायत भी की है। इन आरोपों के विरोध में छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन से अधीक्षिका को हटाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेमरदर्री कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने भी अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका उन्हें छोटी-छोटी बातों पर अपमानित करती हैं और अधिक भोजन करने पर ताने देती हैं। इतना ही नहीं, वे अभिभावकों को फोन कर छात्राओं को छात्रावास से ले जाने की बात कहकर डराने-धमकाने का भी आरोप लगा रही हैं।

दोनों मामलों में छात्राओं ने संबंधित अधीक्षिकाओं को तत्काल हटाने और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.