रायपुर. 

शासकीय कर्मचारियों के लिए आज महत्वपूर्ण है।  पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एनपीएस में बने रहने के लिए 5 मार्च तक अनिवार्य रूप से अपना विकल्प देने की अपील की गई है। वित्त विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने की समय सीमा 5 मार्च निर्धारित की गई है। शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने का यह अंतिम मौका है। जिन्होंने अभी तक विकल्प नहीं दिया है, उनसे अपील की गई है कि निर्धारित समय-सीमा में विकल्प दें।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें, वित्त विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने के लिए 24 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकल्प देन की समय-सीमा को 24 फरवरी बढ़ाकर 5 मार्च किया गया है। वित्त विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार- 3 लाख 2 हजार 798 शासकीय सेवकों में से पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए 2 लाख 65 हजार 824 शासकीय सेवकों ने तथा एनपीएस में बने रहने के लिए हजार 882 शासकीय सेवकों विकल्प लिया है। इस प्रकार लगभग 90 प्रतिशत यानि 2 लाख 70000 शासकीय सेवकों ने अपने विकल्प दे दिए हैं तथा 35 हजार 92 शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एनपीएस में बने रहने का विकल्प देना बाकी है।