ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है, तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और बुजुर्गों का पूरा सम्मान करेंगे, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको  किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आज आप आसानी से आगे बढ़ें, लेकिन यदि किसी बैंक, व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर  दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से आज लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा।

• कन्या (Virgo) :

आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा आपा चीजों को व्यवस्थित तरीके से बना कर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

• तुला (Libra) :

आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो आज उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ आप  कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप  घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरी करने में आप पूरी जी जान लगा देंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस की आज किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे।

Source: amarujala