नई दिल्ली/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया है। इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है। तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने पहले दिन भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, आधारभूत संरचना और सहयोग के अन्य क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बांगो डैम से 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
कोरबा में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बांगो डैम से 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
कोरबा, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

'श्रीलंका सिर्फ पड़ोसी नहीं, भारत का घनिष्ठ मित्र है'

सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, "भारत हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चलता आया है और अपने सहयोगी देशों को प्राथमिकता देता है। श्रीलंका हमारे लिए सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं, बल्कि घनिष्ठ मित्र है। कठिन समय में भारत ने हमेशा श्रीलंका का साथ दिया है। राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा इस सम्मान से नवाजा जाना भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक और मजबूत रिश्तों का प्रतीक है।"

विजन ‘महासागर’ में श्रीलंका की अहम भूमिका

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 28 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 28 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की 'Neighbourhood First' नीति और 'विजन महासागर' में श्रीलंका को विशेष स्थान प्राप्त है। उन्होंने याद दिलाया कि चाहे 2019 का आतंकी हमला रहा हो, कोविड संकट या फिर आर्थिक संकट—भारत हर बार श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहा है।

भारत का आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव

पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने हाल ही में 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के ऋण को अनुदान में बदला है। उन्होंने यह भी साझा किया कि गुजरात के अरावली में प्राप्त भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र अवशेषों को श्रीलंका भेजा जा रहा है ताकि श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकें। भारत त्रिंकोमाली स्थित थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में भी सहयोग देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
18 अगस्त 2026, रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही हल्की और मध्यम बारिश के चलते केलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मछुआरों के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण

मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों देशों ने चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका एक मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस मुद्दे को सुलझाने पर सहमत हैं, जिसमें मछुआरों की शीघ्र रिहाई और उनकी नौकाओं की वापसी पर बल दिया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत-श्रीलंका के रिश्ते आपसी विश्वास, संस्कृति और सद्भावना पर आधारित हैं और हम इन्हें और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

ये खबर भी पढ़ें…
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Raipur 18 August 2026/ In a significant step towards strengthening digital infrastructure and accelerating broadband connectivity across rural Chhattisgarh, Digital...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.