रायपुर।

शंकरनगर इलाके में रहने वाले एक डीएसपी की 72 वर्षीय मां मॉर्निंग वॉक के दौरान शुक्रवार को लूट का शिकार हो गई। शंकरनगर में ही सेक्टर एक सड़क पर किशोर शॉपिंग मॉल के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन खींची और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सोने की चेन की कीमत 40 हजार रुपए है। लुटेरे ने श्रीमती कोरी को पीछे से धक्का भी मारा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविललाइंस पुलिस ने श्रीमती आशा कोरी पति स्व. किशोरी लाल कोरी की रिपोर्ट पर जांच प्रारंभ कर दी है। वारदात 15 मार्च की सुबह 6 बजे के आसपास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक रोज की तरह श्रीमती कोरी अपने घर वाली सड़क पर वॉक कर रही थीं। किशोर मॉल के पास पहले से ही एक युवक सड़क किनारे खड़ा था। वह जैसे ही उसके पास से गुजरी, युवक ने पीछे से झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन झपटकर थोड़ी दूर खड़ी एक बाइक में पीछे जा बैठा। इसके बाद दूसरे लुटेरे ने बाइक आगे बढ़ा दी और शंकरनगर लोधीपारा वाली सड़क की ओर फरार हो गए। श्रीमती कोरी चोर-चोर चिल्लाते हुए लुटेरों के पीछे दौड़ी लेकिन देखते ही देखते बाइक सवार दोनों युवक आंखों से ओझल हो गये। सुबह-सुबह इस रोड पर भीड़भाड़ भी नहीं थी। एक लुटेरा मुंह पर लाल कपड़ा बांधे हुए था। लुटेरों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। पुलिस ने रात में नौ बजे के आसपास एफआईआर दर्ज की। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।