छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी की 64 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस भी एक-दो दिनों के भीतर प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। अंदरखानों की खबर है कि कांग्रेस की सूची में करीब 17 से 20 विधायकों के नाम काटे जा सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा नाम रायपुर संभाग से हैं। करीब 20 विधायकों की टिकट काटने के फार्मूले को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति में भी सहमति बनने की बात काफी चर्चा में है। ऐसा हुआ तो पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस लगभग 40 से ज्यादा नए प्रत्याशियों पर दांव लगाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाम काटने वाली सूची में सबसे ज्यादा पांच विधायक रायपुर संभाग से बताए जा रहे हैं। जिसमें ज्यादातर ग्रामीण वही एक शहरी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। दुर्ग और बस्तर संभाग में चार-चार विधायकों के नाम काटे जाने को लेकर काफी चर्चा है। वही बिलासपुर व सरगुजा संभाग में तीन-तीन विधायकों की टिकट कटने की बात सामने आ रही है। टिकट काटने वाले विधायकों की सूची में वे नाम भी शामिल हैं जिन्हें कांग्रेस सरकार ने पदवी बढ़ाते हुए संसदीय सचिव बनाया था। गौरतलब है कि विधायकों के परफॉर्मेंस को लेकर चुनाव के पहले से ही सत्ता और संगठन के नेता संबंधितों को चेताते आए हैं। सर्वे में भी 25 से ज्यादा विधायकों की परफॉर्मेंस कमजोर होने की बात सामने आई थी व उन्हें सुधार करने की नसीहत दी गई थी।  लेकिन इसके बावजूद परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा परिवर्तन न होने के कारण टिकट काटे जाने की बात कहीं जा रही है।

एक-दो दिन में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने राज्य की 90 में करीब 60 फीसदी सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। पहले चरण की 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम अगले एक-दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि करीब 12 से 15 सीटों पर गहरा पेंच फंसा हुआ है, जिसमें पहले चरण की भी कुछ सीटें शामिल हैं। सीईसी के सदस्य उन पर फिर से विचार कर फैसला लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Raipur August 17,2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday returned to his farming roots, ploughing a field with...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्क्रीनिंग कमेटी व प्रदेश चुनाव समिति के नाम में अंतर.. कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण..

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत प्रदेश के अन्य नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों पर मंथन किया गया । इस दौरान प्रदेश चुनाव समिति व स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तैयार की गई सूची में से कुछ सीटों पर नाम के अंतर होने पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया । बैठक में प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव बैठक में मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.