रायपुर, 2 नवम्बर 2026/ नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव में खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। स्टॉल क्रमांक 12 *”छत्तीसगढ़ी व्यंजन – जय जोहार जय छत्तीसगढ़”* पर पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए लोगों की कतार लगी हुई है।

यहां परोसे जा रहे मूंग बड़ा का स्वाद लोगों को सबसे ज्यादा भा रहा है, खासकर पताल (टमाटर) की चटपटी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। गर्मागर्म मूंग बड़ा और चटपटी चटनी के कॉम्बिनेशन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
रायपुर, 03 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपरवारा के प्रीतम पटेल, उमेश देवांगन और उर्मिला कुमारी ने की तारीफ –

स्टॉल पर पहुंचे उपरवारा निवासी श्री प्रीतम पटेल, श्री उमेश देवांगन और श्रीमती उर्मिला कुमारी ने व्यंजनों का स्वाद लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “पताल की चटनी के साथ मूंग बड़ा का स्वाद बिल्कुल घर जैसा है। ऐसे स्टॉल से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।”

स्टॉल के संचालक बलौदाबाजार के श्री नीरज चंद्राकर ने बताया कि उनके स्टॉल पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को पूरी शुद्धता और पारंपरिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान भी विधानसभा परिसर में उनके द्वारा ठेठरी, खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सप्लाई की गई थी, जिसे काफी सराहा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah Presents Rajya Alankaran Award for Outstanding Contributions across Various Fields at Rajyotsav 2026 Closing Ceremony
Amit Shah Presents Rajya Alankaran Award for Outstanding Contributions across Various Fields at Rajyotsav 2026 Closing Ceremony
Raipur, 03 November 2026/ Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah attended the closing and Rajya Alankaran Award ceremony of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.