रायपुर। प्रदेश में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बुधवार को 15 नगरीय निकायों के लिए 45 नेताओं को प्रभारी और सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इन नेताओं का प्रमुख दायित्व संबंधित निकायों में संगठन की स्थिति का आकलन करना, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करना तथा संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करना होगा।

भाजपा के लिए आगामी नगरीय निकाय चुनाव को विधानसभा चुनाव 2028 से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव के जरिए जहां मतदाताओं के बीच राज्य सरकार के अब तक के कामकाज का फीडबैक सामने आएगा, वहीं संगठन की जमीनी पकड़ और चुनावी तैयारियों की भी परीक्षा होगी। प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव की अनुशंसा पर घोषित प्रभारियों को संबंधित क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने, स्थानीय समीकरणों की जानकारी जुटाने और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार नगर निगमों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नगर निगम क्षेत्रों में बिरगांव की जिम्मेदारी सौरभ सिंह को प्रभारी के रूप में दी गई है। यहां भावना बोहरा और कमल गर्ग सहप्रभारी होंगे। भिलाई के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी बनाए गए हैं, जबकि लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगे।

रिसाली में अनुराग सिंहदेव प्रभारी तथा श्वेता शर्मा और आसू चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगे। वहीं भिलाई-चरौदा की जिम्मेदारी नीलू शर्मा को प्रभारी और मीनल चौबे व सूर्यकांत राठौर को सहप्रभारी के रूप में सौंपी गई है।

जामुल में राजीव अग्रवाल संभालेंगे मोर्चा

नगरपालिकाओं में जामुल के प्रभारी राजीव अग्रवाल बनाए गए हैं। अलका बाघमारे और अशोक साहू सहप्रभारी होंगे। खैरागढ़ में लाभचंद बाफना प्रभारी तथा ओमप्रकाश जोशी और किरण साहू सहप्रभारी होंगे। सारंगढ़ की जिम्मेदारी रजनीश सिंह को दी गई है, जबकि उमेश अग्रवाल और पूनम सोलंकी सहप्रभारी होंगे। बैकुंठपुर में बाबूलाल अग्रवाल प्रभारी तथा मंजूषा भगत और डमरू बेहरा सहप्रभारी बनाए गए हैं। शिवचर्चापुर में अनिल केशरवानी प्रभारी और फूलेश्वरी सिंह व रितेश गुप्ता सहप्रभारी होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मारो की कमान राजा पाण्डेय को

नगर पंचायतों में मारो की जिम्मेदारी राजा पाण्डेय को प्रभारी के रूप में दी गई है। उनके साथ डॉ. समन जांगड़े और देवकुमारी चंद्रवंशी सहप्रभारी होंगी। प्रेमनगर में ललन प्रताप सिंह प्रभारी तथा शंकुतला सिंह पोर्ते और अंबिकेश केशरी सहप्रभारी होंगे। नरहरपुर में नीलकंठ टेकाम प्रभारी और किरण उसेंडी व प्रीतेश गांधी सहप्रभारी होंगे।

कोंटा में रामाश्रय सिंह प्रभारी तथा संग्राम सिंह राणा और जमुना मांझी सहप्रभारी बनाए गए हैं। भैरमगढ़ में चैतराम अटामी प्रभारी और पायल गुप्ता व दीपक वाजपेयी सहप्रभारी होंगे। भोपालपट्टनम में जी. वेंकेश्वर राव प्रभारी तथा जानकी कोसा और श्रीनिवास मुदलियार सहप्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को गति देने का संकेत दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.