अंबिकापुर। शहर के सुभाषनगर में सोमवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काट लिया। उसे लहूलुहान हालत में देखकर उसकी प्रेमिका ने भी चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उसके गले में सात टांके लगाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर युवक की हत्या की आशंका जताई गई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम के दौरान चोट की प्रकृति और दिशा का परीक्षण करने पर चिकित्सकों ने युवक द्वारा खुद गला काटे जाने की संभावना जताई है। पुलिस अब घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राखी पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा नवानगर निवासी मोहन पैंकरा (25) और जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई निवासी महिमा सिदार (29) पिछले करीब दो महीने से सुभाषनगर में रोहित मंडल के मकान में किराए से रहकर मजदूरी करते थे। महिमा के मुताबिक, दोनों करीब दस वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे महिमा ने मोहन से राखी के त्योहार पर घर चलने की बात कही। मोहन के मना करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आवाज सुनकर मकान मालिक ने दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद महिमा शौचालय चली गई।

कुछ देर बाद जब वह बाहर आई तो मोहन जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके गले पर चाकू से गंभीर चोट लगी थी। यह देखकर महिमा ने चाकू उठाकर अपने बाएं गले पर भी वार कर लिया। उसकी आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमार्टम से बदला जांच का रुख

गांधीनगर थाना प्रभारी दिलीप दुबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती स्थिति में पुलिस को युवक की हत्या किए जाने की आशंका थी। लेकिन पोस्टमार्टम में चोट की प्रकृति की जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक द्वारा दाहिने हाथ से खुद गला काटने की संभावना जताई।

इधर, घायल महिमा के बाएं गले में करीब दो इंच गहरा घाव मिला है। अस्पताल में सात टांके लगाने के बाद उसे आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस आत्महत्या की वजह और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.