कानपुर। कानपुर में गुरुवार को एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास हुई। हादसे के बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की घेराबंदी कर मलबे को कब्जे में ले लिया।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि इटली निर्मित ‘टेक्नम’ प्रशिक्षण विमान ‘गर्ग एविएशन’ द्वारा संचालित किया जा रहा था। विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
असम के कोकराझार में आयोजित एक पार्टी के दौरान दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में गुजरात निवासी प्रशिक्षक सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, सचिन भाटिया को करीब 3,000 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे को सुरक्षित कर लिया गया है, ताकि हादसे से जुड़े साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) हादसे की तकनीकी जांच करेगा। इसमें विमान की उड़ान क्षमता, रखरखाव के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह विमान वर्ष 2023 से ‘गर्ग एविएशन’ के पास था। कंपनी की ओर से विमान के नियमित रखरखाव का दावा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्घटनास्थल के कथित वायरल वीडियो में विमान का मलबा आसपास बिखरा दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल जांच एजेंसियां दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।