बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम दरचुरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक यात्री बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस (CG04 NM 0859) नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। बताया गया है कि ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था और सुरक्षा के लिए उसके पास स्टॉपर लगाया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ट्रक से जा भिड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, अभ्यर्थी को मिलेगी राहत
CGPSC की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, अभ्यर्थी को मिलेगी राहत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब होने के मामले में हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल भेजा

हादसे में जशपुर निवासी बस चालक भागीरथी यादव (37), बलरामपुर निवासी हेल्पर पवन देवांगन (24) और बलरामपुर निवासी यात्री समीम मोहम्मद (39) की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

गैस कटर से निकाले गए फंसे यात्री

टक्कर के बाद बस में कुछ यात्री फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। घटना सिमगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ तक पहुंचा चक्रवात ‘अरनब’ का असर, 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द
छत्तीसगढ़ तक पहुंचा चक्रवात ‘अरनब’ का असर, 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द
विशाखापट्टनम/रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.