रायपुर/-

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रायपुर आएंगे। विधानसभा चुनाव में अपनी चुनौती पेश करने और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने श्री केजरीवाल व श्री मान अपरान्ह करीब साढ़े 3 बजे यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे जोरा ग्राउंड जाएंगे। जोरा ग्राउंड में पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम है। कार्यक्रम को अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक, संबोधित करेंगे। श्री केजरीवाल व श्री मान शाम करीब साढ़े 5 बजे दिल्ली लौटेंगे। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की यह पहली आमसभा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब अंधकार से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम आदमी पार्टी 2023 में होने जा रहे छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर पूरे दमखम के साथ प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी। आप नेताओं का कहना है कि यहां की जनता सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक नौटंकी से दुखी है और वो प्रदेश में बदलाव चाहती है। हमारी पार्टी जनता को एक बेहतर विकल्प देने तैयार है। हमने प्रदेशभर में 2300 सर्कल इंचार्ज बनाए हैं। 10 बूथ का एक सर्कल रहेगा। प्रदेशभर में ग्राम समिति, मोहल्ला समिति का निर्माण कर रहे है। प्रदेशमर में 4 लाख सक्रिय कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़े है।