बिलासपुर, 26 मई 2026। लगातार बढ़ती महंगाई अब आम लोगों की रसोई से निकलकर होटल और मिठाई कारोबार पर भी भारी पड़ने लगी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर, डीजल और दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी व्यवसाय से जुड़े कारोबारी परेशान हैं। कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण अब दाम बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

जानकारी के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। वहीं डीजल और दूध की दरों में भी बढ़ोतरी ने होटल संचालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में दही, पनीर, मिठाई और होटल के खाने की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
मिठाई व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री महंगी हो चुकी हैं। अब गैस और डीजल के बढ़ते दामों ने उत्पादन लागत को और बढ़ा दिया है। होटल संचालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के बीच कारोबार संभालना मुश्किल हो रहा है।
व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को भी महंगाई का बड़ा कारण बताया है। उनका कहना है कि वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव का असर भारत सहित छत्तीसगढ़ के बाजारों पर भी पड़ रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में आम लोगों की जेब पर और अधिक बोझ बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय से लेह-लद्दाख अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकारों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री साय से लेह-लद्दाख अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकारों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 22 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और अद्भुत जैव विविधता से भरपूर बस्तर में पर्यटन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.