ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी,जिसके कारण आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। अगर आप विदेशों से कोई व्यवसाय करते हैं,तो उसमें आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखकर आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप  मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे, लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। आपको परिवार में किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए भागदौड़ करेंगे,जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी पर भरोसा करना होगा।

• मिथुन :

आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पिछली की गई गलती का डर सता सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी बड़े आर्डर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान आपसे कहीं घूमने जाने की जिद कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके किसी मकान के मालिक बनने की इच्छा पूरी होगी,क्योंकि आप आज किसी मकान की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी से भी कटु वचन बोलने से बचना होगा। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा,जिसमें आपको तालमेल बनाकर अवश्य चलना होगा। धन कमाने के आपके पास कई अवसर आएंगे,जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आप बुजुर्गों की सेवा व गरीबों की मदद करने में लगाएंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। लाभ प्राप्त करने के आपके पास नए-नए अवसर होंगे,लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी,जिसमें आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है,लेकिन आपको  परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करनी होगी।

• कन्या :

आज के दिन आप कुछ धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे,लेकिन वहां पर आपको लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोलना बेहतर रहेगा। आपके सामने आमदनी के कई स्त्रोत होंगे। व्यापार कर रहे लोगों की आमदनी आज काफी बढ़ेगी,जिससे वह अपने कुछ पुराने कर्जे भी उतारने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी में जो लोग कार्यरत हैं वह किसी गलत व्यक्ति की बातों में आ सकते हैं। संतान द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा,जिससे आपका वह आपके कुल का नाम रोशन होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी तरह से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।

• तुला :

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं,तो आपको आपको कोई नया पद मिलता दिख रहा है। तरक्की देखकर आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है।  विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें आज निराशा हाथ लगेगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे,जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

• वृश्चिक :

आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे,लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगानी होगी। लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने उन कामों की ओर ध्यान लगाएं जो लंबे समय से रुके पड़े हैं। आप मीठी वाणी का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपके पास अभी तक कमी थी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा देने की कोशिश करेगा,जिससे आपको सावधान रहना होगा। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

• धनु :

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करने में विश्वास रखेंगे,जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी, लेकिन आपको साझेदारी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी और आपके बीच कुछ कन्फ्यूजन हो सकता है,जिसे आपको मिल बैठकर दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र भी अच्छा रहेगा,क्योंकि लोग आपके कामों से प्रभावित होंगे।

• मकर :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ लेकर आ रहा है, इसलिए आपको  अपने आलस्य को त्याग कर कार्यक्षेत्र में जुटना होगा। यदि स्वास्थ्य आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त है, तो वह फिर से आप का दर्द बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी, इसलिए आपको उसकी चिंता कम होगी। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलेगा,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

• कुंभ :

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ तनावग्रस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे,तो उन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य की तरक्की को देखकर प्रसन्न रहेंगे। किसी प्रकार का जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको चारों ओर से एक के बाद एक प्रसन्नता सुनने को मिलती रहेगी। आपको किसी ऐसी बात को लेकर तनाव रहेगा,जो व्यर्थ की होगी। व्यापार के लिए यदि आप किसी निर्णय को लेंगे,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

• मीन :

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। उनका प्रमोशन हो सकता है। आपको किसी जरूरी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है,जहां आपको ज्ञात लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की मधुरता आपको दूसरों के सामने मान सम्मान दिलाएगी। आपको अपने काम के चक्कर में परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षा को याद रखना होगा,नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। आपको अत्यधिक मेहनत के कारण थकान का अनुभव होगा।

Source: amarujala