ज्योतिष डेस्क

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा। आपको अपने बेवजह के ख़र्चों को कंट्रोल करने के लिए थोड़ा ध्यान देना होगा ताकि आप अपनी भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके। व्यापार में आप किसी से कोई उधार ना करें।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी जरूरत की चीजों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा  होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों के कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी। आपको किसी काम में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। आपका किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको कुछ पैतृक धन की प्राप्ति हो सकती हैं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोई इन्वेस्टमेंट करने की सलाह यदि आपको कोई मित्र दे, तो आप उसमे इन्वेस्टमेंट को सोच समझकर करें। संतान की पढ़ाई लिखाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस होगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घुमाने फिराने जा सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत होगी।

• तुला (Libra) :

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा।  आपको अपने किसी करीबी से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गई थी, तो वह भी दुर होगी। आप अपने घर कुछ शौक मौज की चीज को लेकर आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको किसी बात को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो उसे भी आप  दूर करने की कोशिश करेंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी और अपने खर्चों को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज आपको वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें ना बोले। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कमाई के अवसर दूर होंगे। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज आपको समाज में अच्छे कामों से मान-सम्मान भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप संतान को किसी कोर्स में एडमिशन दिलाने के लिए भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको परिवार के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।

• मीन (Pieces):

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत योजना में धन ना लगाएं। आपकी किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन सोच विचार कर लेना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

Source: amarujala