रायपुर। 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा अक्टूबर तक विभिन्न विभागों में 7 अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। व्यापमं द्वारा जारी तिथि के अनुसार अगली परीक्षा 25 अक्टूबर को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील और पटवारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास में छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द के लिए भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को होगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन तथा मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक के लिए 29 सितंबर और कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के लिए 20 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।