रायपुर/-

2021 के छत्तीसगढ़ कैडर के ट्रेनी IPS आकाश शुक्ला से एक परिवार को जान की खतरा का दावा रायपुर के कबीरनगर में रहने वाली एक युवती ने एक वीडियो के माध्यम से किया है। युवती का आरोप है कि वह अपने थाने के SI को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका वीडियो को मेरे मोबाइल में था। उन्होंने इस सबूत को मिटाने के लिए मेरे मोबाइल को भी छीन लिया है। इस पर, CSP ने कहा कि आरोप गलत है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री
रायपुर, 9 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर में समाचार चैनल एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार की युवती ने वीडियो जारी कर लगाए हैं। युवती का आरोप है कि ट्रेनी आईपीएस अपने थाने के एसआई के खिलाफ घूस लेते हुए सुबूतों को मिटाना चाहते हैं, जिसके लिए पहले उसने गालीगलौज की। फिर धक्का मार कर हाथ से मोबाइल छीन लिया। अब ट्रेनी आईपीएस उन्हें जान से मारना चाहता है। युवती ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मदद मांगी है।

क्या है पूरा मामला 

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनम अली ने वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को वार्ड के वार्ड के नेता समेत तीन लोगों ने उनके घर के सामने अवैध ठेला खड़ा कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसे हटाकर बाजार के क्षेत्र में लें जाने के लिए कहा। इसके बावजूद वे नहीं मानें। वे गुंडागर्दी और दंबगई करने लगे। फिर उन्होंने वहां स्थायी निर्माण करने के लिए टाइल्स भी लेकर आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 9 अक्टूबर 2026/ करमा तिहार हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब अनम ने इनकी शिकायत कबीरनगर थाने में की तो वहां के थाना प्रभारी आईपीएस आकाश शुक्ला बिफर गए । आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उल्टे अवैध कब्जाधारियों का ही सपोर्ट करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया गया है कि इसके बाद युवती ने इस मामलें में कबीरनगर थाने के एसआई का घूस लेते हुए वीडियो सुबूत भी सौंपे, तो इससे थाना प्रभारी आकाश शुक्ला नाराज हो गए। उन्होंने कथित रूप से शिकायतकतार्थ युवती के साथ दुर्व्यवहार किया।