बिलासपुर। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के मामले में राज्य सरकार के रुख पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सरकार के इस तर्क को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि फिलहाल एयरपोर्ट के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये उपलब्ध नहीं हैं। चीफ जस्टिस रमेश कृष्ण महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार पहले कई बार एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने का आश्वासन और शपथपत्र दे चुकी है। ऐसे में वर्तमान अधिकारी पूर्व में दिए गए आश्वासन से पीछे नहीं हट सकते। कोर्ट ने राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को एयरपोर्ट के विकास और संचालन की जिम्मेदारी को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने दलील दी कि एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, लेकिन फिलहाल सरकार के पास इतनी राशि उपलब्ध नहीं है। सरकार का यह भी कहना था कि एयरलाइन कंपनियां एयरपोर्ट के अपग्रेड होने के बाद बड़े विमानों के संचालन की गारंटी दें, तभी विकास कार्य पर विचार किया जाएगा। अन्यथा, भविष्य में बजट उपलब्ध होने पर काम कराया जाएगा। इस पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट के विकसित होने से पहले एयरलाइन कंपनियां बड़े विमानों के संचालन की गारंटी कैसे दे सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन में बिजली खपत बढ़ाने पर जोर, घरेलू उपभोक्ताओं को 50 पैसे प्रति यूनिट तक छूट देने की तैयारी
दिन में बिजली खपत बढ़ाने पर जोर, घरेलू उपभोक्ताओं को 50 पैसे प्रति यूनिट तक छूट देने की तैयारी
रायपुर। प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली बिल में राहत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ पावर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच माह से मंत्रालय में लंबित हैं प्रस्ताव

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने पूर्व में पारित आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि 17 फरवरी 2023 से लेकर 2026 तक राज्य सरकार लगातार बिलासपुर एयरपोर्ट को विकसित करने का आश्वासन देती रही है। अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने सरकार के तर्कों का विरोध करते हुए बताया कि एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ रुपये और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पिछले पांच महीने से मंत्रालय में लंबित हैं। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर 103 करोड़ रुपये में एयरपोर्ट के विकास से जुड़े आधे से अधिक जरूरी कार्य पूरे किए जा सकते हैं।

याचिकाकर्ताओं ने यात्रियों की संख्या में कमी के सरकारी दावे को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में गिरावट का दावा सरकारी शपथपत्र के आंकड़ों से ही मेल नहीं खाता। कोर्ट ने भी एयरपोर्ट के विकास से पहले एयरलाइन कंपनियों से बड़े विमानों के संचालन की गारंटी मांगने के तर्क पर सवाल उठाया।

 एयरपोर्ट एएआई को सौंपने का विकल्प भी सुझाया

राज्य सरकार के रुख पर नाराजगी जताते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार एयरपोर्ट को विकसित करने में इच्छुक नहीं है। यदि राज्य सरकार एयरपोर्ट का विकास नहीं करना चाहती, तो इसे पूरी तरह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को सौंप दिया जाए। खंडपीठ ने राज्य सरकार और एएआई दोनों को एयरपोर्ट के विकास तथा संचालन की जिम्मेदारी लेने के संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान उड़ानों की संख्या घटाए जाने और राज्य सरकार के शपथपत्र पर जवाब देने के लिए भी समय मांगा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पूर्व में दिए गए शपथपत्र से पीछे हटने पर कोर्ट सख्त

बिलासपुर में हवाई सुविधा और एयरपोर्ट विस्तार से संबंधित जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट कई वर्षों से लगातार सुनवाई और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है। इस दौरान 17 फरवरी 2023 से लेकर 2026 तक विभिन्न आदेशों में राज्य सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द से जल्द 4सी श्रेणी में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2026 में पारित एक आदेश का हवाला देते हुए सरकार के पूर्व आश्वासन को कोर्ट के सामने रखा। इस पर चीफ जस्टिस ने सवाल किया कि सरकार पहले दिए गए आश्वासन से अब कैसे पीछे हट सकती है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए शपथपत्र और प्रतिबद्धता को वर्तमान सरकार के अधिकारी अपनी मर्जी से नहीं बदल सकते। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया शपथपत्र दाखिल किया जाता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यात्रियों की संख्या में कमी का दावा गलत

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की जरूरत नहीं है। रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ और नए एटीसी टावर के लिए 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंत्रालय में पांच महीने से लंबित हैं। इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर 103 करोड़ रुपये में ही विकास के महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
800 करोड़ के विकास का दावा, लेकिन प्रदूषण और बदहाल सड़कों पर सवाल
800 करोड़ के विकास का दावा, लेकिन प्रदूषण और बदहाल सड़कों पर सवाल
रायपुर। सिलयारी विधायक अनुज शर्मा की ‘सेवा संवाद यात्रा’ को लेकर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यात्रियों की संख्या में कमी के दावे को भी गलत बताया। सरकार के शपथपत्र के पैरा-6 के अनुसार, वर्ष 2021 में बिलासपुर एयरपोर्ट से करीब 22 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में यात्रियों की संख्या लगभग 35 से 36 हजार रही। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2023 के बाद उड़ानों की संख्या कम की गई, इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में कमी का दावा उचित नहीं है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.