नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी अल्ट्रावायोलेट ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक X-47 Venom की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने पिछले महीने के अंत में इस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब इसकी डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। X-47 Venom कंपनी के नए VX-100 प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली मोटरसाइकिल है। इसे चार वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 2.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और आधुनिक तकनीक से लैस यह बाइक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

40hp की पावर और 155 किमी/घंटे की टॉप स्पीड

Ultraviolette X-47 Venom में UV Lightfury मोटर दी गई है, जो 30kW यानी 40hp की अधिकतम पावर जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, मोटर पिछले पहिये पर 550Nm का टॉर्क देती है। बाइक की टॉप स्पीड 155 किमी/घंटे है। यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे और 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के पार
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के पार
रायपुर/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,900 अंक से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाइक में 100V कॉन्फिगरेशन वाला SRB-11 बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 343 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देती है। चार्जिंग के लिए इसमें 12kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 1.6kW का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें पाइरो-फ्यूज तकनीक भी शामिल है, जो गंभीर इलेक्ट्रिकल खराबी की स्थिति में माइक्रोसेकंड के भीतर सर्किट को डिस्कनेक्ट कर देती है।

नए प्लेटफॉर्म से 20 किलो वजन कम

X-47 Venom को कंपनी के नए VX-100 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म को बेहतर परफॉर्मेंस, तेज चार्जिंग और अधिक एफिशिएंसी के लिए तैयार किया गया है। बाइक में कॉम्पैक्ट मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है, जिसकी पावर डेंसिटी पुराने सिस्टम के मुकाबले तीन गुना अधिक है। इस तकनीक के चलते बाइक का वजन 20 किलोग्राम कम हुआ है। अब इसका कुल वजन 180 किलोग्राम है। बाइक में 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

डैशकैम, क्रूज कंट्रोल और रडार आधारित सुरक्षा फीचर्स

फीचर्स के मामले में X-47 Venom में फ्रंट और रियर डैशकैम, क्रूज कंट्रोल, Mappls नेविगेशन और 7-इंच TFT टचस्क्रीन दी गई है। बाइक में UV Hypersense रडार सिस्टम भी मौजूद है, जो ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर-कोलिजन वार्निंग जैसे सुरक्षा फीचर्स उपलब्ध कराता है।

ये खबर भी पढ़ें…
2027 में नए अवतार में आएगी Maruti Fronx, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS समेत मिलेंगे कई बड़े अपडेट
2027 में नए अवतार में आएगी Maruti Fronx, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS समेत मिलेंगे कई बड़े अपडेट
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय सब-4 मीटर SUV Fronx को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा बाइक में फॉल और टोइंग अलर्ट, रियर कैमरे की मदद से पार्क असिस्ट तथा B-MAX राइडर सेफ्टी वेस्ट भी दी गई है। इन तकनीकी सुविधाओं के जरिए कंपनी बाइक को परफॉर्मेंस के साथ सुरक्षा और स्मार्ट राइडिंग अनुभव के लिहाज से भी खास बनाने पर जोर दे रही है।