रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में करीब चार महीने बाद जांच के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच में परिवार के मुखिया साजिद अली को पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का जिम्मेदार पाया गया है। जांच के मुताबिक, साजिद ने पहले पत्नी और बच्चों को खाने में कीटनाशक मिलाकर दिया, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में घटना के पीछे सट्टे के कारोबार में नुकसान, नशे की लत और आर्थिक तंगी जैसी वजहें सामने आई हैं। जांच के दौरान साजिद अली के बैंक खातों में पिछले पांच वर्षों में करीब 70 लाख रुपए के लेनदेन का पता चला है। पुलिस ने आर्थिक तंगी को इस सामूहिक हत्याकांड की प्रमुख वजह माना है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने रिसाली को दी 101 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने रिसाली को दी 101 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर 24 नवंबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शहरों को आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सनसनीखेज मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। घटना के बाद से पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही थी। करीब चार महीने बाद SIT की जांच में परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में तस्वीर स्पष्ट हुई है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
29 नवंबर को होगी व्याख्याता भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले पहुंचने की सलाह
29 नवंबर को होगी व्याख्याता भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले पहुंचने की सलाह
बस्तर। छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती परीक्षा आगामी 29 नवंबर, रविवार को आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में परीक्षा के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.