दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नियमित ट्रेनों में नो-रूम और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित नौ स्टेशनों के यात्रियों को बिहार जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं, पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ पर फिर चक्रवात का खतरा! 2 नवंबर से 5 नवंबर तक बारिश के आसार, किसानों की बढ़ी चिंता
छत्तीसगढ़ पर फिर चक्रवात का खतरा! 2 नवंबर से 5 नवंबर तक बारिश के आसार, किसानों की बढ़ी चिंता
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 10 स्लीपर, तीन एसी थर्ड, एक एसी सेकंड, चार सामान्य और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 6 नवंबर को गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन के निर्धारित ठहराव छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर भी होंगे, जिससे बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

2 नवंबर को दुर्ग से दिल्ली के लिए भी चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दुर्ग से दिल्ली जंक्शन के लिए भी एकतरफा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 2 नवंबर को दुर्ग से रवाना होगी। रास्ते में रायपुर, बिलासपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
डीएमएफ घोटाले में अब तक चार गिरफ्तार, रानू साहू भी आरोपी; 50 करोड़ की संपत्ति जब्त
डीएमएफ घोटाले में अब तक चार गिरफ्तार, रानू साहू भी आरोपी; 50 करोड़ की संपत्ति जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.