आस्था में भी दिखाई देने लगी है। पहली बार बस्तर दशहरा में बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित रहे इलाकों के अलावा पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और तेलंगाना से भी देवी देवताओं का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है।

यहां अब तक लगभग एक हजार देवी देवताओं का आगमन हो चुका है। देवी देवताओं के साथ आए सिरहाओं, पुजारियों, बैगाओं और सेवकों के लिए जिला प्रशासन एवं बस्तर दशहरा समिति द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई है, फिर भी कुछ छिटपुट शिकायतें बनी हुई हैं। बस्तर के नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर दशहरा का यह पहला आयोजन है। बस्तर दशहरा का रोमांच दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भूखंड एवं आवास खरीदारों के हितों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार के बस्तर दशहरे में नक्सल दंश से मुक्ति, नक्सलियों द्वारा पूजा आराधना में लगाई जाने वाली पाबंदी के धराशायी हो जाने और परवान चढ़ती आस्था में सुशासन की भी झलक साफ दिखाई देती है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि अतिनक्सल प्रभावित रहे बस्तर के नारायणपुर जिले के सुदूर और दुर्गम अंचलों से लेकर सुकमा जिले के बीहड़ जंगलों में बसे गांवों से भी देवी देवताओं का जगदलपुर आगमन हुआ है।

वहीं कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर जिलों के भी दुर्गम गांवों से देवी देवता आ चुके हैं और उनके पधारने का सिलसिला लगातार जारी है।

लगती है रोज हाजिरी

बस्तर के नक्सलमुक्त होने के बाद यह पहला दशहरा है, जिसमें आस्था पर सुशासन की झलक दिखी। पहली बार धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर सहित बस्तर संभाग के दुर्गम गांवों से देवी-देवताओं का जगदलपुर आगमन हुआ है। पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक विस्तार पर होगा मंथन
दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक विस्तार पर होगा मंथन
आरएसएस चीफ मोहन भागवत दो दिनों के प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत संघ के बड़े पदाधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बात यह है कि नक्सल प्रभावित रहे पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा के वनांचलों तथा मैदानी इलाकों से भी देवी देवता और आस्था के प्रतीकों का आगमन बस्तर दशहरे में हुआ है। बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी का आगमन दंतेवाड़ा से हो चुका है।

इन देवी देवताओं के साथ ओडिशा से भी बड़ी संख्या में देवी-देवता पहुंचे हैं। अब तक करीब एक हजार देवी-देवता आ चुके हैं। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी भी दंतेवाड़ा से पहुंच चुकी हैं। पहले नक्सली दशहरे में देवता ले जाने पर रोक लगाते थे, अब बेखौफ माहौल में पुजारी, सिरहा और बैगा उत्साह से शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में सिरहा, पुजारी, बैगा और सेवक भी यहां आए हैं।.

इन सभी के रहने, खाने पीने, मांस मदिरा, पूजन सामग्री तक का पर्याप्त इंतजाम यहां किया जा रहा। तहसीलदार कार्यालय में निर्मित दशहरा परिसर में इन्हे है ठहराया गया है। इस बार अबतक करीब एक हजार के देवी देवता जगदलपुर आ चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विजयादशमी पर AK-47 से फायरिंग का मामला पहुंचा पुलिस मुख्यालय, एसपी अंकिता शर्मा को नोटिस
विजयादशमी पर AK-47 से फायरिंग का मामला पहुंचा पुलिस मुख्यालय, एसपी अंकिता शर्मा को नोटिस
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले की एसपी आइपीएस अंकिता शर्मा को एक नोटिस जारी हुआ है जिसमें पुलिस मुख्यालय ने उनसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरंगा देव के साथ में आए पुजारी चैतराम मौर्य की शिकायत है कि पूजन सामग्री काफी विलंब से मिलती है।

वहीं बयानार छोटेडोंगर कोंडागाव से बूढ़ी देवका आगमन हुआ है। साथ में पुजारी मानाजी आए हैं, बोमड़ा से पुजारी श्रीराम देवी देवता लेकर आए हैं। सभी यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। नक्सल मुक्ति का साफ असर इस बार के बस्तर दशहरा में देखने को मिल रहा है।

पहले नक्सली सुदूर गांवों में फरमान जारी कर बस्तर दशहरा में देवी देवता न ले जाने की चेतावनी देते थे। डर के आगे आस्था दब जाती थी। अब न नक्सली रह गए हैं और न उनकी धमकी का कोई असर रह गया है। लोग बेखौफ होकर देवी देवता लेकर बस्तर दशहरा में पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
माटी में रोजगार-प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
माटी में रोजगार-प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आजीविका संवर्धन और आधारभूत संरचना के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 22.23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। रायपुर में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा और बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी।