बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को नगर निगम के दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निगम कमिश्नर ने इंजीनियरों, अधिकारियों और ठेकेदार संघ के प्रतिनिधियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी ठेकेदारों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: मंत्रालय में अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, देखें किसे मिला कौन-सा विभाग
CG Transfer: मंत्रालय में अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, देखें किसे मिला कौन-सा विभाग
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह अधिकारियों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश

निगम कमिश्नर ने कहा कि बारिश का मौसम अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में निर्माण कार्यों को गति देने की जरूरत है। सभी ठेकेदार युद्धस्तर पर काम करें, ताकि लंबित परियोजनाओं को तय समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से कम दर (बिलो रेट) पर स्वीकृत निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

बैठक में नगर निगम के सभी जोन क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कमिश्नर ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि काम के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।

ठेकेदारों ने उठाईं भुगतान और फंड की समस्याएं

बैठक के दौरान ठेकेदारों ने निगम प्रशासन के सामने कई व्यावहारिक समस्याएं रखीं। इनमें बिलों के भुगतान में देरी, फंड की कमी और गैर-तकनीकी व्यक्तियों के हस्तक्षेप जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में देरी और अन्य बाधाओं के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छ्त्तीसगढ़: किसानों को बड़ी सौगात; विष्णुदेव साय सरकार देगी 51 करोड़ का बोनस…
छ्त्तीसगढ़: किसानों को बड़ी सौगात; विष्णुदेव साय सरकार देगी 51 करोड़ का बोनस…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने गन्ना बोनस की गणना के आधार को पूरी तरीके से बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर निगम कमिश्नर ने बिलिंग प्रक्रिया के लिए समय-सीमा निर्धारित करने और फंड से संबंधित समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। ठेकेदारों ने अनावश्यक रूप से जटिल दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी रखी। कमिश्नर ने इस पर विचार करने की बात कही।

भुगतान प्रक्रिया व्यवस्थित करने की मांग

ठेकेदार संघ के प्रतिनिधियों ने भुगतान प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों को व्यवस्थित करने और प्रत्येक चरण के लिए निश्चित समय-सीमा तय करने की मांग की। उनका कहना था कि प्रक्रिया स्पष्ट होने से भुगतान में होने वाली देरी कम होगी और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर और ठेकेदार संघ के प्रतिनिधि सौरभ मिश्रा, राजकुमार तिवारी, कमल सिंह, जितेंद्र सोनी, नरेंद्र चित्रकार, विवेक ताम्रकार, आनंद बुधोलिया, अशोक तिवारी, राजन जायसवाल, मनीष सोनी, रोमेश पाण्डेय, शशिकांत मिश्रा, शैलेष मिश्रा, नितिन सिन्हा, मनोज मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी, रितेश सिंह, संदीप शर्मा और राहुल ताम्रकार सहित अन्य ठेकेदार मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में स्मृति मंधाना की कप्तानी का पहला इम्तिहान, 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
रायपुर में स्मृति मंधाना की कप्तानी का पहला इम्तिहान, 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए रायपुर में होने वाली टी20 सीरीज नए दौर की शुरुआत के लिहाज से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.