रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में देर रात कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं में वाहन सवारों के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है।

खरोरा में कार-ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

पहली घटना रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कार में पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी सवार थे। तीनों तर्रा गांव के निवासी थे और खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान बंगोली गांव के पास उनकी कार की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।

बिलासपुर में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

दूसरी घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। यहां सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी पर सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना से जुड़े दृश्य कैद होने की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार स्कूटी सवारों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.