रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता को जांजगीर-चांपा जिले की श्रीमती सरिता राठौर ने स्वरोजगार का आधार बना लिया। नैला के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी सरिता ने योजना से मिलने वाली राशि को खर्च करने के बजाय उसकी बचत की। राशि एकत्र होने पर उन्होंने एक दुधारू गाय खरीदी और दुग्ध व्यवसाय की छोटी सी शुरुआत की। आज यही पहल उनके लिए नियमित आय का जरिया बन गई है और वे प्रतिमाह लगभग 6 से 7 हजार रुपये अर्जित कर परिवार को आर्थिक संबल दे रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में 2 अक्टूबर को आयोजित होंगे जल अर्पण कार्यक्रम
हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में 2 अक्टूबर को आयोजित होंगे जल अर्पण कार्यक्रम
रायपुर. 30 सितम्बर 2026. जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल रिपोर्टेड ऐसे गांव जहां काम पूर्ण हो चुके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महतारी वंदन योजना की नियमित हितग्राही श्रीमती सरिता राठौर ने योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि को योजनाबद्ध तरीके से बचाना शुरू किया। संचित राशि से दुधारू गाय खरीदने के बाद उन्होंने दूध की बिक्री शुरू की। इससे हुई आमदनी को भी उन्होंने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लगाया और धीरे-धीरे अन्य दुधारू गायें खरीदीं।

छोटी सी बचत ने खोली नियमित आमदनी की राह

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह
रायपुर 30 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेहनत और लगन से शुरू किया गया दुग्ध व्यवसाय अब सरिता के लिए नियमित आय का साधन बन चुका है। वर्तमान में उन्हें दूध की बिक्री से लगभग 6 से 7 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी हो रही है। इस राशि से वे परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं और घर की आर्थिक मजबूती में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

“महतारी वंदन की राशि ने अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया”

ये खबर भी पढ़ें…
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर
जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर
रायपुर, 30 सितंबर 2026। कभी जिन रास्तों पर कदम रखने से पहले लोग कई बार सोचते थे, जहां जंगलों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीमती सरिता राठौर का कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। उन्होंने सहायता राशि को बचाकर व्यवसाय शुरू करने में लगाया और आज इससे उन्हें नियमित आमदनी हो रही है।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान सामने आई सरिता की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता को बचत और स्वरोजगार से जोड़कर महिलाएं आय का अपना साधन तैयार कर सकती हैं। महतारी वंदन योजना से मिली राशि को सरिता ने अपनी मेहनत और समझदारी से दुग्ध व्यवसाय में बदलकर परिवार की आर्थिक मजबूती की नई राह बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया—साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
सेवा की कहानी : कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया—साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
रायपुर, 30 सितम्बर 2026/ कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.