बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान शनिवार दोपहर बिलासपुर में अरपा नदी में बड़ा हादसा हो गया। दयालबंद के मधुबन इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नदी से नारियल निकालने उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और बहने के बाद लापता हो गए।

लापता बच्चों की पहचान मधुबन अटल आवास निवासी आयान अंसारी (12) और इमयेज (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अरपा नदी पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद वे नदी में गिरे नारियल को निकालने के लिए पानी में उतरे।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा
रायपुर. 28 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों नदी में लापता हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी बच्चों की तलाश में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में दोनों बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

गोताखोरों के पहुंचने में देरी पर नाराजगी

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और मोहल्लेवासियों ने गोताखोरों के पहुंचने में देरी को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में बच्चों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर. 28 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सेवा संकल्प अभियान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.