बिलासपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और नए रेल पुल के दोहरीकरण के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच चल रहे निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस चार दिन रद्द

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इससे इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने कमाए 2 लाख रुपए, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने कमाए 2 लाख रुपए, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
रायपुर,23 सितंबर 2026/मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन जब एक साथ मिलते हैं, तो बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन चार ट्रेनों के बदले मार्ग

17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किउल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा जाएगी।

17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को मुंगेर-किउल होकर चर्लपल्ली पहुंचेगी।

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किउल-मुंगेर-बरौनी होकर रक्सौल जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बसंती नाग बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चूजा पालन से संवर रही आजीविका
बसंती नाग बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चूजा पालन से संवर रही आजीविका
रायपुर,23 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को मुंगेर-किउल होकर हैदराबाद जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी
सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी
रायपुर,23 सितंबर 2026/स्वस्थ समाज और सशक्त-विकसित राज्य की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.