रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ की पत्थलगांव (एसटी) सीट से विधायक गोमती साय को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अजय महावर को भी गुजरात का सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं तरुण चुघ गुजरात के प्रभारी होंगे।

छत्तीसगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन में इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG School Holiday Calendar: स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान; जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल
CG School Holiday Calendar: स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान; जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ बी.एड./डी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोमती साय वर्तमान में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पहले वह 2019 में रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने विधानसभा में वापसी की। वह सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।

पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। गोमती साय को मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में भी इसे अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

इधर, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 4 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम: रायपुर में तेज बारिश, बालोद में बिजली गिरने से महिला की मौत
छत्तीसगढ़ में 4 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम: रायपुर में तेज बारिश, बालोद में बिजली गिरने से महिला की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। बुधवार दोपहर राजधानी रायपुर में अचानक मौसम बदला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोमती साय को गुजरात का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती संगठनात्मक भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इसे किसी अन्य नेता के विकल्प के तौर पर देखना राजनीतिक आकलन होगा; भाजपा की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक बात सामने नहीं आई है।