रायपुर। राज्य सरकार ने विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयन एवं भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अधिनियम, 2026 के तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 अगस्त 2026 की अधिसूचना के आधार पर नए नियम जारी किए हैं। राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से ये नियम प्रभावी हो गए हैं। नई व्यवस्था में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ आवेदन से नियुक्ति तक की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर विशेष जोर दिया गया है।

बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी लिखित परीक्षा

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा के बाद मंडल मॉडल उत्तर जारी करेगा और अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण मंडल के विनियमों के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएससी भर्ती केस में ईडी का बड़ा खुलासा, ओएसडी के खाते में आई लाखों की रकम
पीएससी भर्ती केस में ईडी का बड़ा खुलासा, ओएसडी के खाते में आई लाखों की रकम
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोर्टल से आएगा मांगपत्र, ऑनलाइन होगा आवेदन

विभागों से रिक्त पदों का मांगपत्र मंडल को पोर्टल के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके बाद मंडल विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, वर्गवार रिक्तियां, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को मंडल की वेबसाइट पर आधार सत्यापन के साथ प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद विभाग रिक्त पदों का मांगपत्र मंडल को भेजेंगे। मंडल प्रत्येक वर्ष अगस्त में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। इसी तरह शैक्षणिक, व्यावसायिक प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं के लिए आगामी वर्ष का संभावित कैलेंडर भी अगस्त में जारी किया जाएगा।

कौशल और शारीरिक परीक्षा तीन माह में पूरी करना अनिवार्य

जिन पदों के लिए द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा आवश्यक होगी, उसमें लिखित परीक्षा के अंकों और अभ्यर्थियों की पद प्राथमिकता के आधार पर ‘सूची-अ’ विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। द्वितीय चरण की परीक्षा अर्हकारी प्रकृति की होगी और विभाग को इसे तीन माह के भीतर पूरा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर चलो के नारों के बीच आज PSC महारैली, रविवि से मरीन ड्राइव तक मार्च
रायपुर चलो के नारों के बीच आज PSC महारैली, रविवि से मरीन ड्राइव तक मार्च
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार 15 सितंबर को रायपुर में महारैली प्रस्तावित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेज सत्यापन के बाद 10 दिन में नियुक्ति पत्र

सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके बाद संबंधित विभाग तय तारीख पर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन की अंतिम तारीख से 10 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना अनिवार्य होगा। नियुक्ति पत्र जारी होने के 21 दिन के भीतर अभ्यर्थी को मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

अंतिम आवंटन सूची छह माह तक रहेगी वैध

द्वितीय चरण की परीक्षा के बाद अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा के अंक, अभ्यर्थियों की पद प्राथमिकता और आरक्षण नियमों के आधार पर रिक्तियों की संख्या के बराबर अंतिम आवंटन ‘सूची-ब’ जारी की जाएगी। इसकी वैधता जारी होने की तारीख से छह माह तक रहेगी।

देरी पर नियुक्ति प्राधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण और उपस्थिति से संबंधित सभी कार्य नियुक्ति प्राधिकारी को समयबद्ध तरीके से पूरे करने होंगे। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच की जा सकती है। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम संबंधी 2026 के अधिनियम और मंडल के नियमों का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वाइन फ्लू की दस्तक से जांजगीर-चांपा में बढ़ी चिंता, एक मौत की पुष्टि
स्वाइन फ्लू की दस्तक से जांजगीर-चांपा में बढ़ी चिंता, एक मौत की पुष्टि
जांजगीर-चांपा। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों मृत एक व्यक्ति की सैंपल जांच रिपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.