नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित है। कई स्थानों पर सड़क, पुल और पैदल मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के केदारनाथ में शुक्रवार को बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण केदारनाथ का पैदल मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सिंगल मदर से ब्यूटी क्वीन तक: खुशबू शर्मा ने जीता ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का ताज
सिंगल मदर से ब्यूटी क्वीन तक: खुशबू शर्मा ने जीता ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का ताज
इंदौर। वीएमएस द्वारा प्रस्तुत ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंदौर के होटल जॉर्डन में हुआ। देशभर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूपी में 26 जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा-यमुना समेत 10 से अधिक नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मिर्जापुर में पुल डूब गया है, जबकि फर्रुखाबाद में हाईवे पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है।

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून

मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात भोपाल, नर्मदापुरम और विदिशा में बारिश हुई। दमोह में बाढ़ जैसे हालात हैं और कई कॉलोनियों में पानी भर गया है।

बिहार में 44 लाख लोग प्रभावित

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य की आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 2,360 गांवों में 44 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के अनुसार 27,954 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी सफलता, साझा बयान पर 11 देशों की सहमति
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी सफलता, साझा बयान पर 11 देशों की सहमति
नई दिल्ली। दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। सरकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.