रायपुर. ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉईज एसोसिएशन (AIIEA) ने बैंक कर्मचारियों की आज हो रही एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। संगठन के अध्यक्ष धर्मराज महापात्र और महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि AIIEA यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और बैंक कर्मचारियों के साथ पूरी तरह एकजुट है।

AIIEA पदाधिकारियों ने कहा कि बैंक कर्मचारी पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। हाल में लागू की गई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को लेकर भी कर्मचारियों में असंतोष है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों और आपत्तियों का समाधान नहीं होने के कारण बैंक कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव
विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव
रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी हितों पर बातचीत जरूरी

AIIEA ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत और सामूहिक समझौते की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संगठन के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को भी एकतरफा फैसलों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त संवाद नहीं होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने कहा कि किसी भी संगठन में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच नियमित संवाद जरूरी है। ट्रेड यूनियनों की भूमिका को नजरअंदाज करने के बजाय उनके साथ बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। AIIEA ने बैंक कर्मचारियों की मांगों के प्रति समर्थन जताते हुए कर्मचारी एकता और सामूहिक सौदेबाजी की प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर. 11 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज दन्तेवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.