रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1812 पदों पर संविदा भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और भर्ती परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।

स्कूल शुरू हुए करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की भर्ती नहीं होने से कई उत्कृष्ट स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई थी। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से खाली पदों को भरने की उम्मीद बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में नौकरी का बड़ा मौका, 1360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में नौकरी का बड़ा मौका, 1360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सहकारिता विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला स्तर की जगह इस बार होगी केंद्रीकृत भर्ती

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में अब तक रिक्त पदों पर भर्ती जिला स्तर पर की जाती रही है। इस बार लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया में बदलाव करते हुए केंद्रीकृत भर्ती परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इसी प्रक्रिया में बदलाव के कारण भर्ती में देरी होने की बात सामने आई थी। अब संचालनालय ने विषयवार पदों का विवरण जारी करते हुए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

ऑनलाइन फॉर्म, अक्टूबर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा

भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन लिंक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर में लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रखा जाएगा। परीक्षा परिणाम भी परीक्षा के करीब एक सप्ताह के भीतर जारी किए जाने की तैयारी है। सबसे ज्यादा पद सहायक शिक्षक के जारी पदवार विवरण में सहायक शिक्षक के 590 पद हैं, जो सबसे अधिक हैं। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170, शिक्षक अंग्रेजी के 106 और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सरकारी स्कूलों में संविदा आधार पर रोजगार का अवसर मिलेगा।

शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही थी पढ़ाई

आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद बड़ी संख्या में पद खाली थे। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा सामने आया था। अब केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से इन स्कूलों में शिक्षकों और अन्य स्टाफ की कमी दूर होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, सितंबर से आवेदन
छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, सितंबर से आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.