कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मंत्री के PA, ड्राइवर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि मंत्री केदार कश्यप इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री केदार कश्यप अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो जुनवानी के पास अचानक मंत्री के काफिले में शामिल कार से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर काफिले के फॉलो वाहन से भी भिड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
फटे कपड़ों में थाने पहुंची नाबालिग, 5 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप; जांच में पलटा मामला
फटे कपड़ों में थाने पहुंची नाबालिग, 5 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप; जांच में पलटा मामला
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को मोहरा बनाकर पांच युवकों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत कराने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसा इतना जोरदार था कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फॉलो वाहन में सवार पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।

घायलों में मंत्री का PA और जवान शामिल

हादसे में मंत्री के PA अनुराग शर्मा को सीने में चोट आई है। ड्राइवर सुनील कुमार मौर्य के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं। प्रधान आरक्षक राजेश नेताम के सिर में गंभीर चोट बताई गई है। आरक्षक सुमंतिन उरेंडी के सिर में चोट आई है। वहीं आरक्षक त्रिलोत्तमा मरकाम के सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। आरक्षक नर्मदा मरकाम के सिर और बाएं कंधे में चोट लगी है।

पुलिस ने सड़क से हटाए क्षतिग्रस्त वाहन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम-अरुण साव
सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम-अरुण साव
रायपुर. 22 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोरबा जिला मुख्यालय में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री सुरक्षित, घायलों का उपचार जारी: हादसे के दौरान मंत्री केदार कश्यप भी काफिले में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था की। मामले की विस्तृत जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।