रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने अनियमितताओं के मामलों में तीन आबकारी उप निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य उप निरीक्षकों को शराब की निर्धारित कीमत से अधिक पर बिक्री और तय सीमा से अधिक शराब बेचने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ACB में मामला दर्ज होने पर उप निरीक्षक निलंबित

आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने के बाद आबकारी आयुक्त ने निलंबन की कार्रवाई की है। विभागीय स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
रायपुर,21 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल किताबों और कक्षाओं के पारंपरिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्धारित सीमा से अधिक शराब बिक्री का आरोप

दूसरी कार्रवाई आशाराम शाक्य, आबकारी उप निरीक्षक एवं तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद, के खिलाफ की गई है। ग्राम अरकार, जिला बालोद में शराब जब्ती के दौरान बरामद पेटियों में रखी बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच की गई। जांच में निर्धारित बिक्री सीमा से अधिक मात्रा में थोक शराब बेचे जाने की बात सामने आई।

इस मामले में विभाग ने आशाराम शाक्य को सात दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ओवररेट शराब बिक्री की शिकायत पर नोटिस

तीसरी कार्रवाई पी. माधव राव, तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार, के खिलाफ की गई है। उनके कार्यकाल के दौरान देशी कंपोजिट रोहासी की विदेशी शराब दुकान में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायत सामने आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने मामले में पी. माधव राव को भी शो-कॉज नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। अधिकारियों के जवाब और विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सख्ती के दिए संकेत

आबकारी विभाग की लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि शराब बिक्री में निर्धारित नियमों और कीमतों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ विभाग सख्त रुख अपना रहा है। एक अधिकारी को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य से जवाब मांगा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.