धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित घर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के आवास पहुंची। टीम में सुरक्षा बल के जवानों समेत करीब आठ सदस्य शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
रायपुर,20 सितंबर 2026/कभी अवैध कब्जे की आड़ में उपेक्षित पड़ी शासकीय जमीन आज गांव के मासूमों के उज्ज्वल भविष्य और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ED के अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़ी जांच की कड़ी मानी जा रही है। फिलहाल ED की टीम की कार्रवाई जारी है। छापे के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : कला और संगीत के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी सेवा की कहानी
सेवा संकल्प अभियान : कला और संगीत के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी सेवा की कहानी
रायपुर 20 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार खैरागढ़ जिले में ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.